राजकमल में हुई अभिभावक गोष्ठी
राजकमल में हुई अभिभावक गोष्ठी
धनबाद | राजकमल में रविवार को प्री-प्राइमरी अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कलावती सभागृह में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डॉ शिवानी झा उपस्थित थीं। इसमें विद्यालय के शिक्षकों के साथ लगभग 400 अभिभावक मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं। उन्हें जैसा रूप दिया जाए, वे उसके अनुरूप ढल जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों के बालपन पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा, तनावपूर्ण वातावरण में अभिभावक अपने विचारों को बच्चों पर थोपें। इससे बच्चे कुंठित हो जाएंगे। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य फूल सिंह ने कहा कि बच्चों के विकास में उनके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। पहली शिक्षा और संस्कार बच्चे मां से ही प्राप्त करते हैं। प्राचार्य ने कहा कि अभिभावकों और विद्यालय की संयुक्त सहभागिता से बच्चों का विकास सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। गोष्ठी को प्रतिमा चौबे, स्निग्ध सिन्हा, विद्यालय के उपाध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया आदि ने भी संबोधित किया।