पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश उत्सव

6 नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | गुरुनानकदेव जी महाराज का जन्मोत्सव 6 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा झरिया से निकाली जाएगी। रविवार को बड़ा गुरुद्वारा में प्रबंध कमेटी की बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा तय की गई। शोभा यात्रा झरिया के कोयरीबांध गुरुद्वारे से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह बाटा मोड़, देशबंधु सिनेमा, लक्ष्मनिया मोड़ होते हुए कतरास मोड़ पहुंचेगी। वहां से वाहनों का काफिला बस्ताकोला, धनसार मोड़ होते हुए शक्ति मंदिर, पुराना बाजार, बैंकमोड़ होते हुए बड़ा गुरुद्वारा पहुंचेगा।



प्रबंध कमेटी के सचिव सतपाल सिंह ब्रोका ने बताया की प्रकाश उत्सव की शोभा बढ़ाने रागी जत्था भाई मनजीत सिंह और कथा वाचक भाई फूला सिंह पधार रहे हैं। प्रकाश पर्व के मौके पर मुख्य दीवान बड़ा गुरुद्वारा में 6 नवंबर को सजाया जाएगा। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष पलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, दलवारा सिंह, देवेंद्र सिंह, परम सिंह खालसा, तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे।