- Hindi News
- आईएसएम स्टूडेंट्स ने ब्लड डोनेशन का बनाया रिकॉर्ड
आईएसएम स्टूडेंट्स ने ब्लड डोनेशन का बनाया रिकॉर्ड
> मिशन आईएसएम टू आईआईटी के तहत डोनेट किया 905 यूनिट ब्लड
भास्करन्यूज | धनबाद
आईएसएमटू आईआईटी की मुहिम को बढ़ाते हुए आईएसएम के छात्रों ने रविवार को रिकाॅर्ड ब्लड डोनेशन किया। संस्थान परिसर में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं ने दिनभर में 905 यूनिट ब्लड डोनेट किया। यह झारखंड के लिए रिकाॅर्ड है। इससे पहले जमशेदपुर में एक दिन में सर्वाधिक 413 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया था। यह ब्लड डोनेशन कैंप आईएसएम को आईआईटी का दर्जा दिलाने की मुहिम का एक हिस्सा है। आईएसएम के छात्रों ने समाजसेवा के जरिए अपनी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के बीच स्टडी मटेरियल बांटकर की गई थी। अगले चरण में छात्रों ने शहर की सफाई की थी और अब ब्लड डोनेशन कैंप लगाया।
धनबादका सबसे बड़ा कैंप|एक केबाद एक आईएसएम के स्टूडेंट्स ब्लड डोनेट करते रहे। इसके लिए 25 बेड लगाए गए थे। धनबाद में इससे पहले इतना पड़ा कैंप कभी नहीं लगा था। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि पूरे झारखंड में भी कभी इतना बड़ा कैंप नहीं लगा।
सुबह नौ से रात के आठ बजे तक चला कैंप
ब्लडडोनेशन कैंप 11 घंटे चला। सुबह 9 बजे सैकड़ों आईएसएम के स्टूडेंट्स पेनमेन हॉल पहुंचे ब्लड डोनेशन शुरू कर दिया। एक बार में 25 स्टूडेंट्स ब्लड डोनेट कर रहे थे। रात 8 बजे तक यह कैंप चलता रहा।
इस कैंप के सौजन्य से धनबाद-बोकारो के पांच ब्लड बैंक फुल हो गए। स्टूडेंट्स का रक्त शहर के पीएमसीएच ब्लड बैंक, धनबाद ब्लड बैंक और जालान ब्लड बैंक के अलावा बोकारो के रेड क्राॅस ब्लड बैंक और केएम मेमोरियल ब्लड बैंक को दिया गया। छात्रों के उत्साह के आगे ब्लड बैंकों की क्षमता कम पड़ गई।
धनबाद-बोकारो के पांच ब्लड बैंक फुल
{पीएमसीएच ब्लड बैंक, धनबाद : 290 से 300 यूनिट {जालान ब्लड बैंक, धनबाद : 160 से 165 यूनिट {धनबाद ब्लड बैंक, धनबाद : 160 से 165 यूनिट {रेड क्रास ब्लड बैंक, बोकारो : 100 से 110 यूनिट {केएम मेमोरियल ब्लड बैंक, बोकारो : 150 से 160 यूनिट
किसको ब्लड की कितनी यूनिटें मिली
आईएसएम के पेनमेन हॉल मंे रक्तदान शिविर के दौरान बल्ड देते स्टूडेंट्स