मांगों को लेकर की बैठक
धनबाद|सीआरपी-बीआरपी संघने शुक्रवार अपनी मांगों को लेकर गोल्फ ग्राउंड परिसर में जिलाध्यक्ष वासुदेव महतो की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें सभी प्रखंडों के पदाधिकारी और सदस्य मैजूद थे। बैठक में प्रदेश सीआरपी और सीआरपी संघ के द्वारा निर्धारित नियमों का पालन अक्षरशः करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा अधीक्षक से मार्च 14 का अधूरा मानदेय और अगस्त तक का मानदेय शीघ्र देने का निवेदन किया गया।