पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा बनाएंगे भाजपा की सरकार : पीएन

युवा बनाएंगे भाजपा की सरकार : पीएन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में भाजपा की सरकार युवा ही बना सकते हैं। लोकसभा चुनाव में देश को कांग्रेस मुक्त करने में युवाओं का अहम योगदान रहा है। सांसद रविवार को भुदा दुर्गा मंदिर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा के दौरान कांग्रेस, झाविमो, जदयू और आजसू पार्टी के दर्जनों युवा भाजपा में शामिल हुए। सांसद ने सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में कांग्रेस से प्रमोद सिन्हा, नरेश कुमार, अमित कुमार, झाविमो से राधा देवी, जदयू से संजय यादव, बिंदेश्वरी यादव, आजसू से सुनील ठाकुर आदि शामिल हुए।



, राजेश रजवार, सोनू कुमार, पंकज रजवार, विक्की गोस्वामी, सुधीर यादव, बबलू कुमार, टिंकू साव और सुमित साव शामिल हुए। कार्यक्रम में संजय झा, नितिन भट्ट, रीता प्रसाद, पंकज सिन्हा, अमरजीत कुमार, कामदेव, राजकुमार सिंह ननकी, मनोज मालाकार, सुशील सिंह, रिंकू सिन्हा, रुकनी गुप्ता, सावित्री देवी आदि भी मौजूद थे।