डिनोबिली को कराटे का ग्रांड टाइटल
धनबाद|झारखंड कोफुकॉन कराटे स्कूल के तत्वावधान में डिनोबिली सीएमआरआई के ऑडिटोरियम में रविवार को दो दिवसीय जिला इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। इसमें जिले के दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। ग्रांड टाइटल अवार्ड डिनोबिली सीएमआरआई ने और रनर ग्रांड टाइटल अवार्ड डिनोबिली मुगमा ने हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेजबान स्कूल के डायरेक्टर फ्रांसिस विक्टर, प्रिंसिपल जेएफ केनेडी और जोसेफ केए थे। प्रतियोगिता में चैंपियन टीम के लड़कों ने 12 और लड़कियों ने 10 मेडल जीते। मुख्य रेफरी सेनसेई मो इस्लाम के अलावा अन्य रेफरी थे साधन चंद्र लोहार और मो शमीम अंसारी। जज के रूप में विकास यादव, जगन्नाथ कोड़ा, कुणाल प्रताप सिंह, मंजीत सिंह, प्रीति कुमारी, राज संचु रजवार, मनींद्र रजक, अबुल हुसैन और रावण महाली थे।