महिला समिति का जांच शिविर आज
धनबाद|मारवाड़ी महिलासमिति का दो दिवसीय नि:शुल्क शिशु ह्रदय रोग जांच शिविर सोमवार को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में आयोजित किया गया है। इस शिविर का उद्घाटन आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह और डॉ पीएन गुटगुटिया करेंगे। शिविर में शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच जयपुर की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मधु चौधरी और उनकी टीम द्वारा की जाएगी। समिति की सचिव किरण गोयनका ने रविवार को बताया कि यह अपने तरह का पहला आयोजन है। बच्चों में होने वाली इस बीमारी का पता जल्द नहीं चल पाता है, जो बाद में और बढ़ जाता है। बच्चों का शारीरिक विकास नहीं होना, बार-बार निमोनिया होना, सांस फूलना, धड़कन का तेज होना, मां का दूध रुक-रुक का पीना और अचानक बेहोश हो जाना ऐसे लक्षण है, तो शिशु में ह्रदय को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि अब तक 150 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
जो मां अपने बच्चों की स्वास्थ्य की जांच करना चाहती है, वह महिला समिति से संपर्क कर सकती हैं।