पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री का विरोध करेंगे पारा शिक्षक

मंत्री का विरोध करेंगे पारा शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|पारा शिक्षकएकता महासंघ की बैठक रविवार को गोल्फ ग्राउंड में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इनका कहना था वित्तीय वर्ष का छह माह गुजर जाने के बाद भी पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। यह घोषणा की गई कि यदि सरकार के रवैए में बदलाव नहीं हुआ, तो पारा शिक्षक सत्ताधारी मंत्री-विधायक का विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो आगामी चुनाव में किसी एक पार्टी के पक्ष में चले जाएंगे और उन्हें जिताने का काम करेंगे। मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे।