- Hindi News
- प्रगति में बैठेंगे कोलकाता अपोलो के हृदयरोग विशेषज्ञ
प्रगति में बैठेंगे कोलकाता अपोलो के हृदयरोग विशेषज्ञ
धनबाद|कार्डियोलॉजिस्ट कीकमी झेल रहे धनबाद के लिए अच्छी खबर। शहर के प्रगति नर्सिंग होम में कोलकाता अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अमरनाथ घोष मरीजों को देखेंगे। प्रगति के संचालक जयप्रकाश खेतान ने बताया कि डॉ घोष हर माह के दूसरे रविवार को यहां आएंगे और मरीजों को देखेंगे। इसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। खेतान ने कहा कि धनबाद में हृदय की बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे में डॉ घोष के यहां आने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।