रूपेश हत्याकांड में जीपी का बयान दर्ज
धनबाद|रूपेश सिन्हाहत्या के मामले में गुरुवार को सरकारी जीपी अमरेंद्र कुमार सहाय ने बयान दर्ज कराया। अमरेंद्र सहाय ने घटना का समर्थन करते हुए प्राथमिकी को सत्य बताया। उन्होंने आरोपी महेंद्र यादव की पहचान भी की। रूपेश की हत्या के मामले में आरोपी कालीचरण उर्फ कालिया को अदालत से उम्रकैद की सजा हुई है।