पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से बिजली मिस्त्री झुलसा

करंट से बिजली मिस्त्री झुलसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|बुधवार कोहाउसिंग कॉलोनी फीडर में फॉल्ट खोजने के लिए धैया में 11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ा बिजली मिस्त्री नरेश उर्फ छोटू करंट लगने से झुलस गया। उसे बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग के अनुसार वह डबल फीडर पोल पर चढ़ा था। जबकि सिर्फ एक फीडर की बिजली काटी गई थी। दूसरे फीडर की बिजली से उसे करंट लगा और वह घायल हो गया। नरेश राजगंज का रहने वाला है। बिजली विभाग ने घटना की जांच के लिए जांच कमेटी बना दी है। हीरापुर सबडिवीजन के एसडीओ प्रभाकर का कहना है कि करंट से एक बिजली मिस्त्री झुलसा है, इसकी उन्हें जानकारी है, पर वह कैसे झुलसा, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।



यह वह नहीं जानते। वहीं झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड धनबाद के महाप्रबंधक धनेश झा ने कहा कि

फॉल्ट खोजने के दौरान करंट से एक बिजली मिस्त्री झुलसा है। तय है कि इस घटना के पीछे लापरवाही है। यह लापरवाही किसकी है, यह पता लगाया जा रहा है।