हड़ताल टली, संशय में नहीं चले 75% ऑटो
18सितंबर से होने वाली ऑटो चालकों की हड़ताल एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव से वार्ता के बाद टल गई। ऑटो, ट्रेकर मैजिक चालक संघ धनबाद जिला के अध्यक्ष छोटन सिंह ने कहा कि धनबाद स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चालकों से रोजाना प्रवेश करने पर हर बार 10 रुपए लिया जाता था, जो एक दिन में एक बार ही लगेगा। पहले दिन-रात ऑटों चालक गाड़ी को दस बार सर्कुलेटिंग एरिया में गाड़ी प्रवेश कराता था, तो दस बार टिकट लगता था। एक दिन में पार्किंग शुल्क सौ रुपए देने से घर चलाना मुश्किल था। चालकों को गुरुवार की हड़ताल के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने से सुबह में ऑटों लेकर नहीं निकले। हालांकि दोपहर बाद जानकारी होने से कई ऑटो निकले। शुक्रवार से सभी ऑटो चालक सड़क पर गाड़ी लेकर निकलेंगे। संशय को लेकर 75 फीसदी गाड़ियां नहीं चलीं। श्रमिक चौक पास कुछ चालकों ने सुबह में गाड़ी निकाली, तो विरोधी खेमे के लोग ऑटो का सीसा तोड़ डाले।