पारा मेडिकल छात्रों का हंगामा
धनबाद| पारामेडिकल प्रशिक्षु छात्रों ने बुधवार को आउटसोर्सिंग के खिलाफ नारेबाजी की और प्राचार्य डॉ पीके सेंगर से मिले। छात्रों ने प्राचार्य से कहा कि आउटसोर्सिंग पर पर रोक लगाएं। जबकि प्राचार्य का कहना है कि वह आउटसोर्सिंग पर रोक नहीं लगा सकते हैं। यह उनके अधिकारी क्षेत्र में नहीं है। राज्य सरकार का निर्णय है। इधर, आउटसोर्सिंग के खिलाफ छात्र संघ का पांच दिवसीय हड़ताल जारी है।
सभी रणधीर वर्मा चौक पर हड़ताल कर धरना में बैठे हैं। छात्र संघ के अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि लगभग 30 छात्र हड़ताल पर हैं।