अदालत में फहीम खान ने दिया बयान
धनबाद|बकरी व्यवसायीशहजाद कुरैशी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी फहीम खान, गुड्डू खान एवं राजू ने गुरुवार को अदालत में बयान दिया। सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दिया। अदालत ने बहस के लिए आज की तिथि तय की है। एडीजे (ग्यारह) की अदालत में गुरुवार को स्टेटमेंट दिया गया। 18 अक्टूबर 2005 को शहजाद ने फहीम खान आदि के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था।