- Hindi News
- मनईटांड़ में पांच साल की बच्ची से ज्यादती
मनईटांड़ में पांच साल की बच्ची से ज्यादती
धनसारथाना क्षेत्र के मनईटांड़ में ट्यूशन पढ़ने गई पांच बच्ची के साथ निजी शिक्षक ने ज्यादती की। बच्ची की शिकायत पर उसके माता-पिता समेत आसपास के लोगों ने शिक्षक चंदन को पकड़ा और बंधक बनाकर धुनाई की। फिर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक चंदन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चंदन पर पॉक्सो एक्ट भी लगेगा। शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
भाईका दोस्त पढ़ा रहा था ट्यूशन
पुलिसका कहना है कि वादी के दो बेटों एक बेटी समेत पांच बच्चों को मनईटांड़ की एक निजी शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाती था, लेकिन वह पटना परीक्षा देने गई है। पढ़ाई का जिम्मा अपने भाई को दे दिया था, लेकिन एक दिन पढ़ाने के बाद दूसरे दिन गांधी नगर सब्जी बगान के चंदन कुमार के जिम्मे सौंप दिया। चंदन ही तीन दिनों से बच्चों को पढ़ा रहा था। वह पांच वर्षीय बच्ची समेत अन्य बच्चों को पीटता था और अंधेरा कर बच्ची के साथ ज्यादती करता था। गुरुवार को जब बच्ची ने ट्यूशन जाने से इनकार की तो उसके मां ने पिटाई शुरू कर दी।
उसके बाद बच्ची ने शिक्षक के बारे में बताई तो मां दंग रह गई। पुलिस के समक्ष चंदन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।