नुक्कड़ नाटकों से समझा रहे योजनाएं
धनबाद |ग्रामीण विकासविभाग के रांची मनरेगा कोषांग के तत्वावधान में मंथन संस्था द्वारा प्रखंड टुंडी की सभी पंचायतों में 13 से 19 सितंबर तक मनरेगा के अतिरिक्त एनआरएलएम, जलछाजन एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत अन्य योजनाओं को नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति किया जा रहा है। इसी क्रम में टुंडी प्रखंड के जीतपुर,मनियाडीह एवं मछियारा पंचायत में प्रशिक्षण प्राप्त दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। इसके जरिए लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जल ही जीवन है और हम जल को बचाएंगे जैसे तथ्यों पर ग्रामीणों से शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नुक्कड़ नाटक की टीम और मंथन संस्था के सचिव विप्लव महतो, विकेश पासवान, पंकज कुमार आदि थे।