- Hindi News
- सरकार आदेश देगी, तभी करेंगे आउटसोर्सिंग: एमडी
सरकार आदेश देगी, तभी करेंगे आउटसोर्सिंग: एमडी
जामाडोबाजल संयंत्र का परिचालन आउटसोर्सिंग के हवाले करने से संबंधित डीसी के आदेश को माडा एमडी डॉ. रवींद्र सिंह ने मानने से इंकार कर दिया है। एमडी ने डीसी के आदेश पत्र को नगर विकास विभाग भेज दिया है। उन्होंने इस आदेश पर नगर विकास विभाग से निर्देश मांगा है। एमडी डॉ. रवींद्र सिंह ने कहा है कि जामाडोबा जल संयंत्र का परिचालन आउटसोर्सिंग के माध्यम से उसी स्थिति में संभव है, जब सरकार कहे। माडा का अपना एक्ट है, इसकी अपनी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सरकार का आदेश मानेंगे, किसी अन्य एजेंसी का नहीं। सरकार अगर उन्हें आदेश देती है तो वह आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। अभी माडा कर्मी ही जामाडोबा जल संयंत्र का परिचालन करेंगे।
समाहरणालय के गोपनीय शाखा से 16 सितंबर को माडा एमडी को एक आदेश पत्र भेजा गया था। इसके माध्यम से डीसी से एमडी को कहा था कि वे जामाडोबा जल संयंत्र का परिचालन आउटसोर्सिंग से सुनिश्चित करें। इसके लिए एक माह का समय दिया गया। आउटसोर्सिंग की व्यवस्था करने पर डीसी ने एमडी को कहा था कि माडा में हड़ताल होने पर अगर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई तो इसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेवार होंगे।
क्या था डीसी का आदेश
क्यों दिया था आदेश
डीसीने आदेश पत्र में कहा था कि माडा कर्मियों द्वारा अव्यवहारिक मांगों को लेकर हड़ताल कर जलापूर्ति व्यवस्था को बाधित किया जाता है। इससे जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे निपटने के लिए उन्होंने स्थाई वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही थी। इसके के तहत उन्होंने जल संयंत्र परिचालन को आउटसोर्सिंग के हवाले करने को कहा था।