पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडी के आश्वासन पर माडा कर्मी माने, रात से लौटे काम पर

एमडी के आश्वासन पर माडा कर्मी माने, रात से लौटे काम पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की सख्ती और माडा एमडी के आश्वासन ने गुरुवार को रंग दिखाया। हड़ताली कर्मियों ने माडा के एमडी डॉ रवींद्र सिंह के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। गुरुवार रात में हड़ताली माडा कर्मी काम पर लौट गए। वार्ता में हड़ताली माडा कर्मियों को एसीपी का लाभ देने का विश्वास दिलाया गया। एमडी ने वार्ता में कहा कि शुक्रवार को उन्हें एसीपी के लिए गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। रिपोर्ट के तहत एसीपी का लाभ दिया जाएगा। एमडी ने वार्ता में कहा कि 15 हजार रुपए से कम पगार वाले कर्मियों को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। दुर्गा पूजा से पहले इसका भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। वार्ता में हड़ताल के दौरान माडा कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात उठी, जिसे एमडी ने स्वीकार कर लिया।



एमडी की बातों से संतुष्ट होने के बाद माडा कर्मी काम पर लौट गए।

हड़ताली कर्मियों के खिलाफ प्रशासन सख्त था। डीसी ने माडा कर्मियों को काम पर लौटने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी करने की बात कही गई थी। मंगलवार की रात जिला प्रशासन ने अनशन स्थल पर धारा 144 लगा दिया था। जिला प्रशासन की सख्ती का भय आंदोलनकारियों में दिखा। अल्टीमेटम समाप्त होने से पहले ही सारे हड़ताली काम पर लौट गए। पुलिसपर मारपीट का आरोप | हड़तालीकर्मियों की प|ियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन कॉलोनी में पुलिस आई थी। शिवशंकर नामक व्यक्ति की पिटाई कर दी। मनोज यादव नामक कर्मी नहीं मिला, तो उसके भाई सुनील को भी पीटा।

दिखा अल्टीमेटम का भय

जामाडोबा के दो मोटर पंप जले

झरिया/जोड़ापोखर| माडाकर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुई। जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दो मोटर पंप खराब हो गया। इससे गुरुवार को भी झरिया और आसपास के इलाकों में जल संकट बना रहा। झरिया के कुछ स्थानों पर आंशिक जलापूर्ति हुई, जबकि अधिकतर स्थानों पर बाल्टी खाली रह गई। माडा प्रबंधन के अनुसार मोटर खराब होने के कारण जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जल संग्रह का काम नहीं हो पा रहा है। मरम्मत कार्य चल रहा, जल्द ही जलापूर्ति सामान्य कर ली जाएगी।

माडा एमडी के साथ बातचीत करते हड़ताली माडा के कर्मचारी।