कल से आईआईएफटी की प्रदर्शनी
कल से आईआईएफटी की प्रदर्शनी
धनबाद | शहर के फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट आईआईएफटी की ओर से 20 से 22 सितंबर के बीच श्रीराम प्लाजा में तीन दिवसीय एग्जिबीशन कम सेल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी इंस्टीट्यूट के डायरेक्ट मो सैफ अख्तर ने मंगलवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से आईआईएफटी के स्टूडेंट्स के बनाए आउटफिट और अन्य क्रिएटिव चीजों की प्रर्दशनी लगाई जाती रही है। इस बार की प्रदर्शनी के लिए आईआईएफटी के स्टूडेंट्स कई दिनों से ड्रेसेज, स्कल्प्चर और अन्य चीजें तैयार कर रहे हैं। उन्हें एग्जिबीशन में प्रदर्शित किया जाएगा। संस्थान के छात्रों ने इन सारी चीजों को मार्केट स्टडी कर लोगों की रुचि के अनुसार तैयार किया है। पूजा उत्सव को ध्यान रखते हुए पारंपरिक ड्रेसेज भी तैयार की गई हैं। संस्थान के स्टूडेंट्स रूपा, विजय, नीलू, अनीता, शगुफ्ता, तनुजा, मदीहा, खुशबू, वंदना, पूजा, गजाला, देव की बनाईं चीजें प्रदर्शनी में लगाई जाएंगी। इसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है।