पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपवास में हो कुछ खास

उपवास में हो कुछ खास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतमें सालभर कोई कोई त्यौहार मनाया जाता है। नवरात्र इनमें से एक प्रमुख त्यौहार है। इसमें कुछ लोग नौ दिन उपवास रखते हैं तो कोई कुछ खास दिनों पर ही उपवास करते हैं। देवी पूजा के इस नौ दिन के उत्सव में गरबाें की धूम रहती है। लड़के-लड़कियां सज-धजकर गरबा करने के लिए एक जगह जमा होते हैं। इन दिनों में खाने की खास रंगत घरों में छाई रहती है। उपवास के पकवानों के साथ ही कुछ खास घरों में अलग-अलग व्यंजन प्रसाद के तौर पर भी बनाए जाते हैं। हमारे घर में बचपन से नवरात्र के दौरान उपवास करने का रिवाज है। मेरे शैफ बनने के बाद से मैं हर साल अपने ग्राहकों के लिए व्रत वाली खास डिशेस बनाता हूं। इस दौरान साबूदाना, सिंघाड़ा, शकरकंद, पनीर, दही, मावा आदि का इस्तेमाल करके बहुत-सी बेहतरीन डिशेज बनाई जा सकती हैं। इस बार मैं ऐसी ही व्रत की दाे डिशेज आपके लिए लेकर आया हूं।





सिंघाड़ाबर्फी

सामग्री:अाधाकप सिंघाड़े का आटा, दाे टेबल स्पून घी, आधा कप मावा, एक चौथाई कप शक्कर, आधा कप पानी, आधा टी स्पून इलायची, थोड़े मेवे।

विधि:

}कढ़ाई में घी गर्म कर सिंघाड़े का आटा सुनहरा होने तक भून लें।

} एक अन्य कढ़ाई में शक्कर की चाशनी बना लें। एक पैन में मावा डालकर उसे सुनहरा होने तक सेंक लें।

} इसमें आटा और इलायची पाउडर डालें।

} अब इसमें चाशनी अच्छी तरह से मिला लें।

} एक थाली में घी लगाकर उसमें तैयार मिक्स डालें।

} ठंडा करें और बर्फी के आकार में काटें। मेवे से सजा सर्व करें।

उपवास के दौरान अक्सर लोग एक जैसा खाना खाकर ऊब जाते हैं। ऐसे में खाना बनाने के दौरान कुछ प्रयोग कर खाने को रुचिकर बनाया जा सकता है। अाइए, नवरात्र में एेसे प्रयोग करें -