पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . धनबाद

डीबी स्टार . धनबाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . धनबाद

शहरमें रविवार की शाम लोकप्रिय पारंपरिक गीतों की सुरगंगा प्रवाहित होगी। सहजानंद नगर के सहजानंद भवन में शाम पांच बजे से लोकराग पुरबियातान का आयोजन किया गया है। इसे महेंदर मिसिर, भिखारी ठाकुर के खास गीतों के साथ ही लोकप्रिय पारंपरिक गीतों और गांव की गलियों में गुम होते गीतों से सजाया जाएगा। महुआ टीवी के सुरसंग्राम, जिला टॉप आदि में धूम मचाने वाली और हाल में पुरबियातान अभियान से चर्चित हुईं युवा लोकगायिका चंदन तिवारी की खास प्रस्तुति होगी। साथ ही स्थानीय चर्चित कलाकार अविनाश बेगी, श्वेता तिवारी और कई अन्य कलाकार भी बेहतरीन लोकगीतों की प्रस्तुति करेंगे। रुद्रा बैंंड भी खास प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम के संयोजक लोकेश ने बताया कि लोकराग की ओर से पुरबियातान का यह आयोजन जम्मू-कश्मीर में आई विपदा के पीड़िताें की मदद के लिए किया जा रहा है। शहरवासियों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई है। बोकारो पुलिस रेंज के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही धनबाद के एसपी हेमंत टोप्पो, अखिल विश्व भोजपुरी समाज मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन तिवारी भाईजी भोजपुरिया, सहजानंद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया के जीएम एके सिंह समेत शहर के कई गणमान्य लोग भी पधारेंगे।

सितंबर 2014 का महीना भोजपुरी साहित्य जगत के लिए बहुत खास है. हीरा डोम रचित कालजयी कविता \\\"अछूत की शिकायत\\\' के प्रकाशन का सौवां साल इसी माह पूरा हुआ है। पुरबियातान के आयोजन में इससे जुड़ा विशेष पोस्टकार्ड जारी किया जाएगा। यह साल गजल की मल्लिका बेगम अख्तर की जन्मशती भी है। कार्यक्रम की शुरुआत उनके मशहूर गीत \\\"हमरी अटरिया पे आओ सांवरिया\\\' से ही की जाएगी। साथ ही \\\"एतवारू की पाती\\\' से चर्चित हुए धनबाद के वरिष्ठ रचनाकार नारायण सिंह को लोकराग सम्मान से नवाजा जाएगा।

लोकराग के इस आयोजन में युवा गायिका चंदन तिवारी के सुर से सजे महान भिखारी ठाकुर और महेंदर मिसिर के गीतों की नई शृंखला पुरबियातान का लोकार्पण भी किया जाएगा। चंदन तिवारी पुरबियातान अभियान के तहत भोजपुरी के 100 सदाबहार और कालजयी गीतों की सीरीज तैयार कर रही हैं। अभियान की शुरुआत पटना में प्रसिद्ध सिने अभिनेता मनोज वाजपेयी ने की थी।

सम्मानित किए जाएंगे नारायण सिंह

तैयार की जा रही 100 कालजयी गीतों क