हर माह 3.5 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा
बिजली विभाग का मीटर रीडिंग कांबिंग ऑपरेशन शुरू
बिजलीविभाग ने शनिवार को मीटर रीडिंग जांच को लेकर सरायढेला के चूना गोदाम से राधास्वामी मार्केट के बीच कांबिंग ऑपरेशन चलाया। 3 घंटे में टीम ने 84 दुकानों का मीटर सर्च किया। इसमें बड़े पैमाने पर मीटर रीडिंग फर्जीवाड़ा सामने आया। विभाग ने बताया कि 45 दुकानों में अनियमितता पकड़ी गई। मीटर रीडिंग करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी के मीटर रीडिंग डाटा और सर्च टीम को प्राप्त मीटर रीडिंग डाटा में 1 लाख यूनिट का अंतर सामने आया। विभाग ने बताया कि इस गलत मीटर रीडिंग से विभाग को हर माह 3.50 लाख रुपए का चूना लगा है। मीटर रीडिंग की इस फर्जीवाड़े ने टीम में शामिल अधिकारियों को हैरान कर दिया है। इसकी रिपोर्ट टीम ने अधीक्षण अभियंता को भेजी है।
जुर्माना वसूलेगा विभाग
सर्चके दौरान जिनकी दुकानों में मीटर रीडिंग सहित अन्य गड़बड़ियां पाई गई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बिजली विभाग उनसे जुर्माना वसूलेगा। भविष्य में अगर पुन: ऐसी गड़बड़ी पाई गई, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
20 अफसर, 10 टीमें
मीटररीडिंग जांच टीम का गठन एसई राम उदगार महतो ने किया था। अधीक्षण अभियंता ने इस ऑपरेशन टीम में 20 अफसरों को शामिल किया था। 10 टीम बनाई गई थी। टीम में दो दर्जन कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने एक साथ सरायढेला में सर्च ऑपरेशन शुरू कर खलबली मचा दी।
अाउटसोर्सिंग कंपनी को शो-कॉज
बिजलीविभाग की टीम ने सरायढेला के जिन इलाकों में फर्जीवाड़ा पकड़ा है, वहां रीडिंग का काम आउटसोर्सिंग कंपनी सुपर डाटा के पास है। फर्जीवाड़े को लेकर बिजली विभाग ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। कंपनी को शो-कॉज कर मामले पर जवाब मांगा गया है।
1. स्वीकृत लोड से अधिक बिजली की खपत : कॉबिंग ऑपरेशन के दौरान टीम ने 33 ऐसे दुकानों की सूची बनाई, जो स्वीकृत लोड से अधिक की बिजली खपत कर रहे थे। उन्होंने बिजली विभाग से लोड कम ले रखा है, जबकि उनकी बिजली की खपत अधिक थी।
2. मीटर रीडिंग सेट : सर्च के दौरान सबसे बड़ी गड़बड़ी मीटर रीडिंग में पकड़ी गई। 45 दुकानों की मीटर रीडिंग कम बिल पर की गई। इससे प्रति दुकान विभाग को लगभग 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ। माह में यह नुकसान 3:50 लाख के करीब है।
3. आउटडेटेड मीटर से नुकसान: सर्च टीम ने 10 दुकानों पर आउटडेटेड मीटर लगा हुआ पाया। सारे मैकेनिकल मीटर