- Hindi News
- वैश्य महासम्मेलन में धनबाद को सम्मान पत्र
वैश्य महासम्मेलन में धनबाद को सम्मान पत्र
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन धनबाद जिला की कार्यकारिणी प्रमुख आजीवन सदस्यों की बैठक में धनबाद जिला को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव का भी मुद्दा उठाया गया। 12 वैश्य उपजातियों को केंद्र की ओबीसी में शामिल करने के लिए लोकसभा राज्यसभा में ज्ञापन दिया गया है। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पीएल बरनवाल प्रदेश मंत्री डॉ केदार प्रसाद समेत उमाकांत गुप्ता, पीएन बरनवाल, आशा गुप्ता, आरएन चौरसिया, गणेश प्रसाद विजय कुमार आदि थे। कार्यकारी अध्यक्ष पीएल बर्णवाल ने कहा कि आगामी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक धनबाद में करने का प्रभार दिया गया है। प्रदेश मंत्री डॉ केदार प्रसाद बर्णवाल ने कहा कि हमने जिला कार्यकारी अध्यक्ष के साथ राज्यसभा सांसद संजीव कुमार को झारखंड के 12 वैश्य उपजातियों को केंद्र की ओबीसी में शामिल करने के निर्णय को लोकसभा राज्यसभा में पारित के लिए ज्ञापन दिया है। वर्ष 15 में पारित होने की उम्मीद है।