धनबाद. पीकेराय कॉलेज में पीजी फिजिक्स की तीसरी सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। तीसरी सूची में चयनित छात्र-छात्राओं को 24 सितंबर तक नामांकन लेने का मौका दिया गया है। इसके साथ ही कॉलेज में शेष सभी 12 विषयों की सेकेंड लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राओं का भी नामांकन चल रहा है।