भास्कर न्यूज . धनबाद
भास्कर न्यूज . धनबाद
गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड का आगाज हुआ है। इस वर्ष मेले में लाइटिंग गेट की छटा देखने को बनती है। इस बार मेले में 21 तरह के झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों एवं बड़ों का भरपूर मनोरंजन करेगा। ब्रेक डांस स्टाइल ऑफ मून, मिक्की माउस, बेबी टैक्सी, ज्वाइंट व्हील समेत अन्य झूले बच्चों का खूब मन भाएगा। महिलाओं एवं बचों खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। जयपुर की चोली, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, तरह-तरह के खिलौने, कोलकाता का आचार, मुम्बई की लेडिस चप्पल, आसाम की बेत की फर्नीचर, सहारनपुर के हैंडीक्रॉप्ट लोगों का ध्यान बस-बस अपनी तरफ खींचेंगे।
वन वर्ल्ड डिजनीलैंड शुरू