प्रतिमा लगाने को ले बैठक
धनबाद¿ रविवारको रांगाटांड़ में भारेसमक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीएन राम की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा धनबाद स्टेशन के नजदीक लगाई जाए। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को एक पत्र लिखा गया है। उनका आदेश मिलते ही प्रतिमा लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।