आंदोलन की चेतावनी दी
धनबाद¿ आजसूछात्र संघ के जिला अध्यक्ष हीरालाल महतो ने पीएमसीएच प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्थानीय लोगों को नौकरी से वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। अगर जल्द से जल्द स्थानीय लोगों को अनुबंध के तहत के नौकरी नहीं देता है, तो 24 सितंबर को पीएमसीएच में तालाबंदी करेंगे।
मौके पर मुकेश महतो, दारा सिंह, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे।