पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंसारी मंडल बने अध्यक्ष, गोस्वामी को 9 मतों से हराया

कंसारी मंडल बने अध्यक्ष, गोस्वामी को 9 मतों से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर में कंसारी मंडल ने राधेश्याम गोस्वामी को 9 मतों से परास्त कर एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। कंसारी को 645 वोट मिले, जबकि राधेश्याम को 636। समर श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 536 मत प्राप्त हुए। वहीं महासचिव पद पर एक बार देवीशरण सिन्हा आसीन हुए। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में सुरेश यादव को पराजित किया। देवीशरण को 517 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश यादव को 334 मतो। मुकाबले में उतरीं एकमात्र महिला प्रत्याशी जया कुमार को 326 मतों से संतोष करना पड़ा।
उपाध्यक्ष पद पीके भट्टाचार्य को एक बार फिर जीत मिली। उन्होंने भागीरथ राय को 242 मतों से बड़े अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर मधुसूदन चक्रवर्ती के प्रति अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया। मधुसूदन 467 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीयूष तिवारी 93 वोटों से पराजित किया। संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर ब्रजकिशोर कर्ण और संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पर जयराम मिश्रा विजयी घोषित हुए। सहायक कोषाध्यक्ष पद पर सुबोध केसरी को सफलता मिली।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आठ सदस्य चुने गए, जिसमें ललन गुप्ता, अमित सिंह, अनिता आचार्य, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, अमल महतो, अरविंद सिन्हा, विजय पांडेय सतेंद्र राम शामिल हैं। हीरालाल चौहान आनंद मिश्रा में तय नहीं हो पाया कि किसे विजय घोषित की जाए।



रिटर्निंग ऑफिसर तय करेंगे।

8 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

धनबाद बार में जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारी।