प्रतियोगिता का आयोजन
धनबाद¿ महिलाकल्याण संगठन, पूर्व मध्य रेल, धनबाद की ओर से रविवार को स्थानीय रेलवे क्लब स्थित जैक एंड जिला प्राइमरी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग सौ प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सिंधुजा सिंह ने प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें उपहार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को लिखने के लिए विभिन्न टॉपिक दिए।
प्रतिभागियों ने विभिन्न टॉपिक पर निबंध लिखे। प्रतियोगिता का संचालन सचिव शिखा सिंह कर रहीं थीं। मौके पर संगठन की कई अन्य सदस्याएं भी मौजूद थीं।