- Hindi News
- आलोचनाओं का मंच बना होमगार्ड का सम्मान समारोह
आलोचनाओं का मंच बना होमगार्ड का सम्मान समारोह
झारखंडरक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के नव नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कहने को तो यह सम्मान समारोह था, लेकिन इसके केन्द्र में गृहरक्षक रवींद्रनाथ मुखर्जी और उनकी आलोचना रही। वक्ताओं ने मुखर्जी पर आरोपों की बौछार करते रहे और उन्हें भ्रष्टाचारी करार देते हुए उनके कुकृत्यों की आलोचना करते रहे। धनबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमोद रंजन सिंह की अध्यक्ष में आयोजित इस समारोह में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, केन्द्रीय समिति के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह समेत संघ के कई पदधारक मौजूद थे।
पदाधिकारियोंके सम्मान से सम्मेलन की हुई शुरुआत | सम्मेलनकी शुरुआत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान से की गई है। माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया और उसके बाद शुरू हुआ आलोचनाओं का दौरान। सबसे पहले वक्ता उपायुक्त पर भड़के। क्षोभ प्रकट करते हुए कहा, वे शहरी और ग्रामीण गृहरक्षकों में भेदभाव कर रहे हैं। आग्रह किया गया कि वे दोनों को एक दृष्टि से देखें और पूर्व की तरह उन्हें भी एक समान रूप से ड्यूटी प्रदान करें। इसके बाद बारी आई गृहरक्षक रवींद्र नाथ मुखर्जी और समादेष्टा की। कहा गया, दोनों सांठगांठ कर गृहरक्षकों का शोषण कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।
चेतावनी दी गई कि अगर अविलंब भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाई गई, तो केन्द्रीय समिति आंदोलन को बाध्य हो जाएगी। इसके बाद वक्ता एक के बाद एक मुखर्जी को आड़े हाथों लेते रहे। शुरुआत हुई 17 सितंबर को मुखर्जी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुद्दे से, जिसमें उन्होंने कहा था कि केन्द्रीय समिति भंग कर दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्रीय समिति पूर्व की तरह काम कर रही है। यह विज्ञप्ति भ्रष्ट आचरण और असामाजिक तत्वों द्वारा जारी किया गया था। भ्रष्टाचार का मुख्य अड्डा छगनलाल धर्मशाला रांची को बताया और इसका प्रमुख सरगना मुखर्जी को। वक्ताओं ने कहा कि रांची में धनबाद जिला का गठन करना हास्यास्पद है। उक्त चुनाव झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के महासचिव जयप्रकाश, निराला और प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय के द्वारा 24 अगस्त को जगजीवन नगर पार्क में करवाया गया, जिसमें सैकड़ों गृहरक्षक शामिल हुए थे। यही चुनाव सर्वमान्य है। वक्