पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं ही ला सकती हैं बदलाव : सांसद

महिलाएं ही ला सकती हैं बदलाव : सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएंही समाज और देश में बदलाव ला सकती हैं। आधी शक्ति चाहे तो सत्ता भी बदल सकती हैं। भाजपा के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है इसका प्रमाण है इतनी संख्या में महिलाओं के भाजपा में शामिल होना। सांसद रविवार को चीरागोड़ा स्थित एक होटल में नगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में बिनु गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। सांसद और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद पीएन सिंह ने कहा कि इतनी संख्या में महिलाओं के पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से भाजपा सांगठनिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। हेमंत सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिन्हा ने कहा कि इतनी संख्या में आधी आबादी का शामिल होना यह दर्शाता है की आमजनों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। जहां मातृ शक्ति जुट जाती है, वहां सफलता निश्चित मिलती है। सभा को संजय झा, अमरजीत कुमार, मिल्टन पार्थ सारथी, नितिन भट्ट, प्रियरंजन, उषा झा, बिनु गुप्ता, ममता देवी, अर्चना शर्मा, भावना तिवारी ने संबोधित किया।

भाजपा में नई सदस्य का स्वागत करते सांसद।