पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 लाख 70 हजार लूट में पांच पकड़ाए

6 लाख 70 हजार लूट में पांच पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | कमलाकंस्ट्रक्शन के एकाउंटेंट जितेंद्र प्रसाद अनित मित्रा के साथ डीएस कॉलोनी में 6 लाख 70 हजार की लूट के मामले में धनबाद थाना पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि बलियापुर से दो लोगों को पकड़ा गया है। बाकी धनबाद थाना क्षेत्र के तीन युवक हैं। सभी से पूछताछ जारी है। रविवार को भी जितेंद्र अनित मित्रा से घटना के बारे में पूछताछ की गई। पकड़े गए पांच युवकों के चेहरे की पहचान कराई गई, जिसे जितेंद्र अनित मित्रा ने पहचानने से इंकार किया। तीनों लूटपाट करने वाले नकाबपोश हेलमेट पहने थे, जिसके कारण पहचान पाना मुश्किल है।

कॉलडिटेल निकालेगी पुलिस | डीएसपीअमित कुमार ने कहा कि तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर की गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जरूरत पड़ी तो जितेंद्र अनित मित्रा का कॉल डिटेल निकाला जाएगा। घटना के बाद दोनों घटनास्थल से गायब हो गए थे।



एक घंटे के बाद दोनों थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों ने किस-किस से संपर्क किया है, उससे पूछताछ की जाएगी। दोनों लूटपाट करने वाले अपराधियों की गाड़ी के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे थे। कभी सीडी डिलक्स, तो कभी अपाची सीबीजेड बता रहे थे, जबकि पब्लिक ने कहा कि गाड़ी एचीवर थी।

जिसका नंबर इस्तेमाल हुआ, उससे हुई पूछताछ

पुलिस ने कहा कि एचीवर गाड़ी में अपराधियों ने जेएच 10 एसी 8184 का नंबर इंस्तेमाल किया, जो भौंरा की कुमुद अग्रवाल की थी। स्कूटी गाड़ी का नंबर है। महिला के परिजनों को बुलाकर पूछताछ किया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। महिला के परिजनों ने कहा कि अपराधी किसी की गाड़ी का नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं, उसमें गाड़ी मालिक का क्या दोष है।