पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश में बिजली व्यवस्था ढेर, कई हिस्से में अंधेरा

बारिश में बिजली व्यवस्था ढेर, कई हिस्से में अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्पादनकम होने से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था रविवार को बारिश से ढेर हो गई। बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली विभाग की सप्लाई व्यवस्था में फॉल्ट आई। बारिश की रफ्तार बढ़ने पर गुल हुई बिजली घंटों बाद लौटी। मटकुरिया में पानी की धार से एक पेड़ धराशायी होकर बिजली के तार पर गिर गया। इससे विकास नगर मटकुरिया के डेढ़ सौ घरों में अंधेरा पसर गया। दो घंटे बाद इन क्षेत्रों बिजली आई। धैया और हीरापुर सबस्टेशन क्षेत्रों में बिजली ट्रिप करने की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया। धैया हीरापुर में फ्यूज उड़ने की घटना ने भी ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न की।



बिजली टिक कर नहीं रह सकी।

डीवीसी की लोडशेडिंग नहीं हुई कम

डीवीसीकी लोडशेडिंग से लोगों को राहत नहीं मिल रहा है। रविवार को भी डीवीसी ने लोडशेडिंग जारी रखा। शहर में डीवीसी की लोडशेडिंग 4 से 6 घंटे की रही। वहीं शहरी से दूर-दराज इलाकों में लोडशेडिंग 7 से 8 घंटे तक रही।



डीवीसी की लोडशेडिंग ने बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न की। इससे लोग परेशान रहे।

लगातार बारिश ओवरलोड ने पथराकुल्ही का ट्रांसफाॅर्मर को खराब कर दिया। तकनीकी खराबी आने से ट्रांसफाॅर्मर ने काम करना बंद कर दिया। पांच सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना से बिजली विभाग को अवगत करा दिया है। लोगों का कहना है कि यहां के ट्रांसफाॅर्मर पर लोड अधिक है। इसके कारण वह कई बार खराब हो चुका है। लोगों ने क्षेत्र की आबादी को देखते हुए पथराकुल्ही में 100 केवीए की जगह 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।

पांच सौ घरों की बिजली हुई गुल