तीन वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मानित
धनबाद|धनबाद जिलाफोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से रविवार को इस पेशे से जुड़े तीन वरिष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया। जिन तीन को आज एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया, उसमें शीतल गांगुली, महावीर झा और रहमान शामिल हैं। तीनों को एसोसिएशन की बैंकमोड़ में आयोजित वार्षिक बैठक में सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। कोषाध्यक्ष राजेश बर्णवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संस्था के सचिव सुब्रतो घोषाल उर्फ बापी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य पर भी प्रकाश डाला।
बैठक को भरत चावड़ा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनिल साहू, रतन डे, दीपक गंडोत्रा, प्रभाष सरावगी, मनीष, अभिजीत उपस्थित थे।