पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले वर्ष डेकोरेटर्स एसो. कराएगा सामूहिक विवाह

अगले वर्ष डेकोरेटर्स एसो. कराएगा सामूहिक विवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादजिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन अगले साल 18 जनवरी को न्यू टाउन हॉल में 25 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएगा। यह निर्णय रविवार को हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी 18 शाखा के सदस्य मौजूद थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 25 जोड़े के सामूहिक विवाह का सारा खर्च डेकोरेटर्स एसोसिएशन वहन करेगा। इस कार्य में प्रमुख सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाएगा। दोनों पक्ष के रहने, खाने की व्यवस्था एसोसिएशन द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में 20 हजार के करीब लोग शामिल होंगे। वैवाहिक कार्यक्रम में बैंड बाजा और आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था रहेगी। एसोसिएशन के महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 एवं 18 जनवरी को फ्री मेडिकल चेक-अप कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा। मोतियाबिंद जांच के लिए शिविर भी लगाया जाएगा। इस मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।

बैठक में सरदार मंजीत सिंह, दिलीप बिग, गौतम चक्रवर्ती, गुणा गोस्वामी, रंजन श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, संजय सावड़िया, शिविर चक्रवर्ती, पुरुषोत्तम कुमार रंजन, शंकर भट्ट, सोना सन्याल, सरदार दलजीत सिंह, शैलेश गुटगुटिया मौजूद थे।

धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की बैठक में मौजूद लोग।