शहरके भव्य आयोजनो
समिति : श्रीश्रीदुर्गा पूजा समिति, कोला कुसमा
स्थान: स्टीलगेट,सरायढेला
स्थापना : वर्ष 1989
मॉडल: मायापुरका इस्कॉन मंदिर
लागत: 5.0लाख रुपए
इसप्रकार है कमेटी -
संरक्षक : गणपतमहतो
अध्यक्ष: शंकरप्रसाद सिंह
सचिव: गोकुलचंद्र महतो
कोषाघ्यक्ष: विद्यापतिदास
सदस्य: मागामहतो, निर्मल मंडल, मन्नू साव, प्रेमचंद महतो, हराधन महतो, परीक्षित रजवार।
शहरके भव्य आयोजनों में सरायढेला के स्टील गेट की दुर्गा पूजा का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां वर्ष 1989 से लगातार आयोजन किया जा रहा है। कोलाकुसमा श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति यहां लगातार 26वें साल श्रेष्ठ आयोजन की तैयारियों में जुटी है। इस साल यहां पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर जैसे पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल निर्माण की जिम्मेवारी पश्चिम बंगाल के अनुभवी कारीगरों को सौंपी गई है। वे दिन-रात एक किए हुए हैं। पंडाल पर करीब 5 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा विद्युत सज्जा के लिए भी 2 लाख रुपए का बजट रखा गया है। यह जिम्मेवारी नियामतपुर के पंचानन डे संभाल रहे हैं। यहां मां की प्रतिमा भी काफी मनमोहक होती है। दुलाल पाल प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। इस पर करीब 1 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
आयोजन एक नजर में
स्टीलगेट की पूजा का विशेष आकर्षण यहां लगने वाला मेला होता है। यह करीब एक सप्ताह तक चलता है। इसमें करीब 200 स्टाॅल लगाए जाते हैं। मेले में आनेवालों के मनोरंजन के लिए इस साल रशियन झूला, मौत का कुआं, तारामाची समेत कई रोमांचक झूले लगाए जा रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के अलावा आयोजन समिति के 150-175 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है।
खूब चहल-पहल रहती है मेले में
लगातार 26वें साल भव्य पंडाल बनाने में दिन-रात एक किए हैं बंगाल के अनुभवी कारीगर
स्टीलगेट में मां अंबे के लिए तैयार हो रहा इस्कॉन मंदिर
दुर्गा पूजा पंडाल
शहर का