पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना की तरह पुलिसकर्मियों को भी कैंटीन में मिलेंगे सस्ते सामान: डीजीपी

सेना की तरह पुलिसकर्मियों को भी कैंटीन में मिलेंगे सस्ते सामान: डीजीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेनाकी तर्ज अब धनबाद पुलिस को पुलिस लाइन में सीपीसी कैंटीन में राशन अन्य सामग्री मिलेगी। अब तक यह सुविधा आर्मी कैंटीन में ही थी। जिला पुलिस की ओर से डिमांड होने पर कैंटीन खोला गया है। राज्य कई जिलों में कैंटीन खोला जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी परिवार को बाजार से 25 से 30 फीसदी रियायत दर पर सामान मिल सके। वैट हटने के बाद यह रियायत बढ़कर 35 फीसदी हो जाएगी। उक्त बातें पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन में सीपीसी सब्सिडियरी कैंटीन की ओपनिंग करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि वैट समाप्त किया जा सके। फिर आर्मी में अधिकारियों जवानों की तरह राशन अन्य घरेलू सामग्री मिल सके। कैंटीन खुलने से पुलिसकर्मियों में काफी खुशी है। अब वे बाजार की बजाय कैंटीन से ही सारा सामान ले सकेंगे। फिलहाल अभी बिस्कुट, हॉर्लिक्स, रिफाइंड ऑयल चिप्स आदि सामान हैं। बाकी सामान पांच अक्टूबर के बाद जाएंगे।

ग्रामीण इलाकों में ही सिमट गए हैं नक्सली

डीजीपीने कहा कि विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण होगा। नक्सलविरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सल गतिविधियां कम हुई हैं। नक्सली ग्रामीण इलाकों में जा सिमटे हैं।



नक्सल का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों जवानों को अलर्ट किया गया है।

रकीबुल योगेंद्र साव पर दिए जवाब

डीजीपीने रकीबुल के बारे में कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। सरकार ने प्रस्ताव भेजा है। प्रक्रिया चल रही है। वहीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के मामले की जांच सीआईडी के हवाले कर दी गई है। जांच जारी है।

कैंटीन का उद्‌घाटन करते डीजीपी राजीव कुमार।