सूरज ढलते ही डाककर्मी के घर पड़ा डाका
धनबादथाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में सूर्यास्त होते ही गुरुवार की शाम सात बजे धनबाद पोस्ट ऑफिस के आरएमएस डाककर्मी अर्जुन राम के घर में हथियारों से लैस पांच नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया और महिलाओं बच्चों को बंधक बना कर नकदी जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति लूट ली। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी सामने के दरवाजे निकल कर भाग निकले। घटना की खबर पाकर धनबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीकांत उपाध्याय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घरवालों से पूछताछ की। अर्जुन राम की शिकायत पर धनबाद थाने में एफआईआर कर ली है।
^अंबेडकर नगर में डाककर्मी के घर में डकैती हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। डकैतों की तलाश में पुलिस टीम छापामारी कर रही है। शीघ्र ही सभी डकैत पकड़े जाएंगे। -हेमंतटोप्पो, एसपी,धनबाद
अर्जन राम ने पुलिस को कहा कि घर में महिलाएं बच्चे थे। घर में संध्या दीप जल रहा था। इसी दौरान पांच अपराधी घर में घुस गए। सभी के पास पिस्टल भुजाली थी। अपराधियों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर सभी को कुर्सी में रस्सी से बांध दी और आलमारी खोल कर जेवरात नकदी ले ली। अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष थी। सभी हिन्दी में बात कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल भागे। संभवत: पीछे के रास्ते से धोखरा की ओर भाग निकले।
लुटेरों ने महिलाओं और बच्चों को रस्सी से बांध कर मचाया उत्पात