पुलिस क्वार्टरों की होगी मरम्मत
गोविंदपुर¿ डीजीपीराजीव कुमार ने कहा कि जिले के जर्जर थानों और पुलिस आवासों की मरम्मत की जाएगी। ये बातें उन्होंने गोविन्दपुर जैप-3 परिसर में सहायक केंद्रीय पुलिस कैंटीन की ओपनिंग के बाद कहीं। इससे पूर्व उन्होंने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया। जवानों ने उन्हें गाॅड आॅफ आॅर्नर दिया। जैप-3 के कंमाडेंट शशिकांत कुजूर ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। डीजीपी ने कहा कि नक्सली हिंसा छोड़ कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। सरकार उनके लिए पुनर्वास का बंदोबस्त करेगी। उन्होंने कहा कि जवानों के जरूरतों का सारा सामान शाखा परिसर में ही मुहैया होगा। इससे प्रत्येक माह जवानों अधिकारियों को तीन से चार हजार की बचत होगी। इस तरह का कैंटीन अन्य शाखाओं में 31 दिसंबर तक खोला जाएगा।
मौके पर डीजीपी के साथ एडीजी कमल नयन चौबे, बोकारो क्षेत्र के आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, डीआइजी देव बिहारी शर्मा, दुमका आईजी उमेश कुमार सिंह, धनबाद एसपी हेमंत टोप्पो, गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार, रेल एसपी मनोज रतन चोथे, डीएसपी जाॅन बसंत मिंज, एएसपी राजा राम प्रसाद, डीएसपी आरसी राम आदि थे।