इंटक के उपाध्यक्ष बने वैभव
धनबाद ¿ धनबादजिला इंटक (असंगठित) के अध्यक्ष शकील अहमद ने कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। युवा आक्रोश रैली में भाग लेने दिल्ली गए वैभव ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन पर जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैभव के दादा बीपी सिंह शक्तिशाली मजदूर नेता थे। ऐसे में वैभव के इंटक में आने से मजदूर आंदोलन को मजबूती मिलेगी। वैभव को एके झा, अजबलाल शर्मा ने भी बधाई दी।