- Hindi News
- धनबाद, झरिया और सिंदरी में गरबा डांडिया महोत्सव शुरू
धनबाद, झरिया और सिंदरी में गरबा-डांडिया महोत्सव शुरू
धनबाद/झरिया/ सिंदरी¿ मांअंबे की अराधना को झरिया के दो भिन्न भिन्न स्थानों तथा सिंदरी के एसीसी दुर्गोत्सव मैदान में पर गरबा डांडिया का शुभारंभ हुआ। झरिया बलियापुर स्टैंड के समीप के वोरा कंपाउंड में गरबा के लिए चौक की स्थापना की गई। मौके पर हरीश जोशी, गोपी किशन मंत्री, पार्षद अनूप साव, कृष्णा अग्रवाल ने गरबा मैदान के बीच में मां की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। झरिया के सत्यनारायण मंदिर में विधि-विधान के साथ मां अंबे की पूजा-अर्चना की गई। चांदी से बने गरबा की स्थापना मां के समक्ष बने वेदी पर की गई। रात में गरबा भजनों के साथ भक्तों ने डांडिया गरबा कर मां का रिझाने का प्रयास किया।
बैंक मोड़ के गुजराती स्कूल में गरबा करतीं युवतियां।