पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कों में पीके राॅय कॉलेज लड़कियों में केवी वुमेन कॉलेज हजारीबाग बना विजेता

लड़कों में पीके राॅय कॉलेज लड़कियों में केवी वुमेन कॉलेज हजारीबाग बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विनोवाभावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट 2014 का समापन फाइनल मैच के साथ गुरुवार को हो गया। खेले गए फाइनल मैच में बालक वर्ग में पीके राय कॉलेज चैंपियन बना। वहीं बालिका वर्ग में केवी वुमेन कॉलेज, हजारीबाग विजयी रहा। मुख्य अतिथि ने दोनों वर्ग की विजेता टीम को शिल्ड देकर सम्मानित किया तथा खिलािड़याें को मेडल दिया गया। मुख्य अतिथि पी शेखर ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा तो जीवन में जरूरी है, पर साथ ही मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। खेल को खेल की भावना से खेलें।

पीकेराॅय और अारएसपी कॉलेज के बीच खेल के दौरान भिड़े खिलाड़ी : प्रतियोगिताके फाइनल मैच पीके राय कॉलेज धनबाद और आरएसपी कॉलेज झरिया के बीच खेला जा रहा था। उसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल आयोजकों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन खिलाड़ी मानने को तैयार नहीं थे। बाद में वर्तमान स्थिति के अनुसार पीके राॅय कॉलेज को विजयी घोषित कर दिया गया। पीके राॅय कॉलेज के दस और आरएसपी कॉलेज के पांच प्वायंट थे। खेल के समापन के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन खेल के दौरान क्रोध पर नियंत्रण भी काफी जरूरी है।

विजयी ट्राॅफी के साथ केवी वुमने कॉलेज की छात्राएं।