पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एहसान फैज . कतरास

एहसान फैज . कतरास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एहसान फैज . कतरास

पूर्वप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित विभिन्न हस्तियों को कैनवास पर उकेरनेवाले चित्रकार महेंद्र प्रमाणिक अब पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाकर उन्हें समर्पित करना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि मंगलवार को मोदी के धनबाद आने पर उन्हें उनकी तस्वीर भेंट करें। महेंद्र इसके पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व सीएम शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, सिने स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सनी देओल, धर्मेंद्र, क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धौनी, सौरभ गांगुली आदि की तस्वीर बना चुके हैं। इनमें से कुछ को उनकी तस्वीरें भेंट भी कर चुके हैं। बाकी को वे तस्वीरें सौंपना चाहते हैं। इस बार पीएम मोदी को तस्वीर भेंट करने के लिए वे प्रशासन के अधिकारियों से लेकर भाजपा के नेताओं तक से मिल चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि मोदी से मिलने की उनकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

महेंद्र प्रमाणिक एक सैलून में काम कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे किसी नामचीन संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर सकें। वे चाहते हैं कि दिल्ली, मुंबई जैसी जगहों पर जाकर चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त करें, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी रहनुमा का इंतजार है।

महुदा के नगदा बस्ती में रहनेवाले 22 साल के महेंद्र ने कभी चित्रकला का कोई कोर्स या प्रशिक्षण नहीं किया। इसके बावजूद उनके हाथों में कूची आते ही उनकी कल्पनाएं खूबसूरती से कैनवास पर उतरने लगती हैं। वे कहते हैं कि यह सब माता सरस्वती का आशीर्वाद है। हालांकि सुदूर गांव में रहने और आर्थिक मजबूरियाें की वजह से उनकी कला गुमनामी में ही है। उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उन्हें भी लोग उनकी कला के लिए जानेंगे।

सैलून में काम कर चलाते हैं परिवार

बिना प्रशिक्षण के बनाते हैं खूबसूरत कलाकृतियां

महुदा के चित्रकार महेंद्र प्रमाणिक पीएम का दिखाना चाहते हैं अपनी प्रतिभा

{ मनमोहन सिंह, शिबू, अमिताभ, शाहरुख धौनी, सौरव गांगुली की बना चुके हैं पोट्रेट

मोदी से मिलकर उनकी तस्वीर भेंट करने की तमन्ना