जिले में अपराध के सरकारी आंकड़े
डीबी स्टार . धनबाद
विधानसभाचुनाव की ड्यूटी में धनबाद जिला बल के कई अधिकारी और जवान दूसरे जिलों में भेजे जाने से धनबाद में रात्रि गश्ती बंद हो गई है। टाइगर जवान भी सड़कों पर नहीं दिख रहे हैं। उनमें से भी ज्यादातर की ड्यूटी चुनावों में लगा दी गई है। रात्रि गश्ती और टाइगर जवानों की गैरमौजूदगी में अपराध बढ़ गए हैं और जनता असुरक्षित महसूस करने लगी है। पिछले दिनों धनसार में लुटेरों ने दिनदहाड़े शोरूम के कैशियर से 13.7 लाख रुपए लूट लिए और झरिया की ओर भाग गए। पुलिस के पास अपराधियों की तस्वीर भी है, फ
जिले में अपराध के सरकारी आंकड़े
केस स्टडी 1
लुबीसर्कुलर रोड में 22 नवंबर को श्रीमंत कुमार डे के रेस्टोरेंट का ताला टूटा पाया गया। चोरों ने फ्रिज समेत दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में श्रीमंत कुमार डे ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केसस्टडी 2
धनसारथाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर में रामजी सिंह के घर में घुस कर चोरों ने जेवरात चुरा लिए। 19 नवंबर की रात में चोरों ने दूसरी मंजिल पर सो रहे रामजी सिंह के पिता के कमरे में चोर घुस गया और अटैची का लॉक खोल कर चोरी कर ली।
केसस्टडी 3
धनबादथाना क्षेत्र के भिस्तीपाड़ा में 18 नवंबर काे ल्हासा मार्केट के दुकानदार हरपेक के किराए के घर में घुस कर चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ली। दुकानदार दुकान में थे। रात में दुकान बंद कर हरपेक घर गए, तो पता चला कि वहां चोरी हो गई है।
केसस्टडी 4
हाउसिंगकॉलोनी में सावित्री सहाय के घर में घुस कर 17 नवंबर को एक लुटेरे ने सोने की चेन छीन ली और भाग निकला। वह कंप्यूटर सीखने के लिए नामांकन कराने के बहाने सावित्री के पास गया था। जाते-जाते वह चेन छीन भाग निकला।
केसस्टडी 5
कार्मिकनगर निवासी रानी बाला पर जगजीवन नगर में दो बाइकसवार अपराधियों ने हमला कर बैग छीन लिया। बैग में सोने की चेन, रुपए, लॉकर की चाबी आदि थे। सरायढेला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अपराधी को पकड़ नहीं सकती।
केसस्टडी 6
गोविंदपुरके तिलकरायडीह इलाके में स्वास्थ्यकर्मी बीजेंद्र कुमार वर्मा के घर में घुस कर डकैत तीन लाख के जेवरात समेत दस लाख की संपत्ति ले भागे। पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। हालांकि वह किसी डकैत को पकड़ सकी और ही संपत्ति का पता लगा सकी।
केसस्टडी 7
गोविंदपुरनिवासी संदीप कुमार की गर्दन पर खुजली वाला पाउडर छिड़क कर 29 नवंबर को अपराधी झरिया पुल के पास उनका दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर निश्चिंत हो गई। हालांकि वह कह रही है कि जांच चल रही है।
केसस्टडी 8
धनसारमें ऑटोमोबाइल शोरूम के सामने कैशियर अब्दुल बारी पर हमला कर दो बाइकसवारों ने 13.7 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वह कह रही है कि लुटेरे जल्द पकड़े जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस भी पोस्ट से गायब
बल की कमी पुलिस अलर्ट
धनबाद मे