प्रभारी मो जाहिद निलंबित
धनबाद| उर्दूप्राथमिक विद्यालय चोरापट्टी, तोपचांची के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो जाहिद को जिला शिक्षा विभाग ने सोमवार को निलंबित कर दिया है। संबंधित शिक्षक पर पिछले 20 दिनों से स्कूल में संचालित एमडीएम प्रभावित करने का आरोप है।
इसके साथ ही माता समिति के खाता से 29 हजार रुपए निकालने का भी आरोप है।