प्रैक्टीकल परीक्षा की तिथि घोषित
धनबाद| विभाविप्रशासन ने पीजी साइकोलॉजी सेकेंड सेमेस्टर का प्रैक्टीकल परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। धनबाद के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 12 दिसंबर को पीके राय में और 15 दिसंबर को हजारीबाग के छात्र-छात्राओं का प्रैक्टीकल पीजी सेंटर हजारीबाग में होगा।
पीके राय कॉलेज में परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं हजारीबाग की परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।