पटना-धनबाद एक्स. का इंजन फेल
पटना-धनबाद एक्स. का इंजन फेल
पटना | पटना-धनबादइंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण सोमवार को ट्रेन मोकामा के पास काफी देर तक रुकी रही। 1332 पटना-धनबाद इंटरसिटी मोकामा से ज्यों ही खुली की ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन लेट होने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया। ट्रेन के गार्ड से भी बदसलूकी की। पटना से चलकर धनबाद जा रही धनबाद इंटरसिटी मोकामा स्टेशन से रवाना हुई और डाउन रेल लाइन पर पूर्वी रेल गुमटी तक पहुंचने तक इंजन फेल हो गया। इससे एक घंटे तक ट्रेन वहीं रुकी रही। इस दौरान डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। इसके बाद दूसरे इंजन को ट्रेन के पीछे लगाया गया और ट्रेन को औंटा हॉल्ट पहुंचाया गया।