पुरबियातानके जरिए
> युवा गायिका चंदन तिवारी 21 सितंबर को सहजानंद भवन में बिखेरेंगी भोजपुरी लोकगीतों की छटा
> श्रोताओं-दर्शकों से सहयोग लेकर बाढ़पीड़ितों के बीच सत्तू और चूड़ा भेजने की है तैयारी
पुरबियातानके जरिए देश-दुनिया में धूम मचा चुकीं लोकगायिका चंदन तिवारी 21 सितंबर को धनबाद में लोकराग-पुरबियातान का विशेष शो धनबाद में करेंगी। लोकराग की ओर से भोजपुरी लोकगीतों का यह खास आयोजन जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से पीड़ित वहां के लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम 21 सितंबर को शहर के सहजानंद नगर स्थित सहजानंद भवन में शाम पांच बजे से होगा. चंदन तिवारी के साथ धनबाद की गायिका श्वेता तिवारी और कई अन्य कलाकार भी भोजपुरी लोकसंगीत और पुरबिया गीतों की प्रस्तुति करेंगे। लोकराग के पीआरओ रामेश्वर राम \\\"रमेश\\\' ने बताया कि कार्यक्रम में पधारनेवाले श्रोताओं-दर्शकों से सहयोग करने की अपील की जाएगी। सहयोग राशि से सत्तू और चूड़ा खरीदकर जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा, ताकि वहां बसे भाई-बहनों की मदद की जा सके। शहर की तमाम संस्थाओं और शहरियों से भी खुलकर सहयोग करने की अपील की गई है।
महुआ टीवी के कार्यक्रमों \\\"सुर संग्राम\\\' और \\\"जिला टॉप\\\' से पहचान बनाने वाली बोकारो की युवा गायिका चंदन तिवारी ने पुरबियातान के जरिए हाल में देश-दुनिया में खासी चर्चा हासिल की है. वह भोजपुरी के 100 सदाबहार-कालजयी गीतों की शृंखला तैयार कर रही हैं। इस शृंखला के पहले एलबम में पुरबी गीतों के सम्राट महेंदर मिसिर और लोकनट सम्राट भिखारी ठाकुर के गीतों को शामिल किया है। इन गीतों का देश-दुनिया के लाखों लोकसंगीत रसियों ने दिल खोलकर स्वागत किया था. पिछले दिनों चंदन तिवारी के पुरबियातान अभियान का आगाज बोकारो में हुआ था, जिसमें धनबाद के सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय ने भी शिरकत की थी। उन्होंने आयोजन और चंदन की गायकी की खूब तारीफ की थी। चंदन ने झारखंड की निर्माणाधीन फिल्म \\\"सोनचांद\\\' में भी गाने गाए हैं।
चंदन तिवारी (फाइल)
जम्मू-कश्मीर की मदद के लिए कोयलानगरी में गूंजेगी पुरबियातान