निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
धनबाद | बीसीसीएलमें राजभाषा पखवारा के दौरान सोमवार हिंदीतर भाषियों के लिए हिंदी टिप्पण, प्रारूपण, निबंध अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार गजानन माधव ‘‘मुक्तिबोध’’ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाप्रबंधक आरएम प्रसाद ने किया। मौके पर महाप्रबंधक सोलोमन कुदादा, मुख्य प्रबंधक कृपाशंकर, उप प्रबंधक सुदर्शन झा मौजूद थे।