पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिजुआ में मेडिकल प्रतिनिधि से 60 हजार रुपए की लूट

सिजुआ में मेडिकल प्रतिनिधि से 60 हजार रुपए की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मामला दर्ज कर लिया गया है। लगभग 50-60 हजार की लूट हुई है। अपराधियों पर कार्रवाई होगी।-रामचंद्र राम,थानाप्रभारी, जोगता थाना

> चार पल्सर पर सवार आठ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

> हथियार से लैस थे अपराधी

> केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

भास्करन्यूज | सिजुआ

जोगताथाना क्षेत्र के कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात बेलदरिया बस्ती के समीप बाइक सवार छह से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने मेडिकल प्रतिनिधि के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर मेडिकल प्रतिनिधि गौतम शर्मा से 60 हजार लूट लिए। भुक्तभोगी ने जोगता थाना पहुंचकर अापबीती सुनाई। पुलिस ने गौतम की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इधर घटना की जानकारी पाकर धनबाद जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य थाना पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर जोगता एवं लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

यहहै मामला

रूपामेडिकल, धनबाद के प्रतिनिधि गौतम शर्मा एवं चालक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर वे लोग कार संख्या जेएच10एच-5142 पर सवार होकर कतरास बाघमारा में दवा देने तथा पैसा तगादा करने आए थे। दिनभर तगादा करने के बाद वे लोग रात को धनबाद जा रहे थे। रात करीब 8 बजे वे लोग जैसे ही जोेगता थाना क्षेत्र के बेलदरिया बस्ती के समीप पहुंचे तो बस्ती की ओर से चार पल्सर पर सवार लोग निकले और वाहन का पीछा करने लगे। इसमें एक बाइक सवार ने वाहन को रोक दिया। चालक के साथ मारपीट करते हुए कार में रखे बैग को छीनने का प्रयास करने लगे।

इसका विरोध करने पर एक अपराधी ने चाकू से वार कर दिया, जिसे रोकने का प्रयास करने के दौरान प्रतिनिधि गौतम शर्मा जख्मी हो गया। बाद में सभी अपराधी सामने गए और कार में रखे पैसे भरे बैग को लेकर नया मोड़ की ओर भाग खड़े हुए। बैग में 60 हजार रुपए था। घटना के बाद भुक्तभोगी ने अपने मालिक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर जाेगता लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक अपराधी भाग खड़े हुए थे।

अपराधी नहीं पकड़ाया तो होगा जोरदार आंदोलन

घटना के बाद जोगता थाना पहुंचे एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की वारदात होती है और पुलिस कान में तेल डालकर सोई रहती है। यदि तत्क